POLITICAL

सोनिया गांधी – कोरोना के खिलाफ हर हिंदुस्तानी एकजुट, इससे बड़ी देशभक्ति कुछ नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के नाम अपना एक वीडियो संदेश जारी किया है।  कहा कि संकट के इस घड़ी में पूरा देश एकजुट है। मंगलवार की सुबह 7 बजे देश के नाम वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि “कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी देशभक्ति कोई नहीं है।’ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में सोनिया ने कहा कि एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से देश कोरोना को पराजित कर देगा। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा ‘सबसे पहले मैं इस संकट के घड़ी में शांति, संयम और धैर्य बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों का दिल से धन्यवाद करती हूं। आशा करती हूं कि आप सभी सोशल डिस्टेंसिग का पालन कर रहे होंगे। अपने घरों में रहें और समय-समय पर अपने हाथ धोते रहे। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें, वो भी मास्क या गमछा लगाकर।’

श्रीमति गांधी ने कहा, ‘आज कोरोना महामारी संकट से निपटने में आप सभी के इस लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है। हम इस मुश्किल समय में आपके परिवारजनों पति, पत्नी, बच्चों, माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। जोखिम होने के बावजूद आपके सहयोग और समर्पण से ही आप इस लड़ाई को लड़ पा रहे हैं। इनको धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।’

डॉक्टर, पुलिस-जवान समेत सभी कोरोना योद्धाओं को सलाम

उन्होंने आगे कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, हमारे योद्धा व्यक्तिगत सुरक्षा का अभाव होने के बाद भी इस लड़ाई को जीतने में दिन-रात एक किए हुए हैंहमारे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी और समाजसेवी संगठन व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की कमी होने के बावजूद इलाज कर रहे हैं। पुलिस और जवान पहरा देकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करवा रहे हैं। सफाई कर्मचारी इस मुश्किल समय में भी संसाधनों की कमी के बाद भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार सफाई बनाए हुए हैं। सरकारी अफसर चौबीसों घंटे इस वायरस पर नियंत्रण पाने और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन आपके हमारे सहयोग के बिना इनकी लड़ाई कमजोर पड़ सकती है और हमें ऐसा नहीं होने देना है। हमें इन सबको सम्मान देना है।

वह आगे कहती हैं, ‘कई जगहों पर डॉक्टर्स के साथ गलत व्यवहार की खबरें आई हैं, ये काफी गलत है क्योंकि हमारी सभ्यता और संस्कृति ऐसी नहीं है हमें इन सबका सहयोग और समर्थन करना चाहिए। इस संकट में आप ही में से कई लोग अपने स्तर पर व्यक्तिगत प्रयास कर रहे हैं। कोई लोगों को खाना खिला रहा है। कोई मास्क बांट रहा है। कोई सैनिटाइजर बांट रहा है, कोई गरीबों तक सूखा राशन पहुंचा रहा है मतलब हर हिंदुस्तानी कोरोना से इस लड़ाई को जीतने में एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। आप सभी लोग धन्यवाद के पात्र हैं।

कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता सभी योद्धाओं की मदद करने के लिए हमेशा तैयार है।

श्रीमति गांधी ने कहा ‘आज जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा है तो कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आप सभी योद्धाओं की मदद करने के लिए हमेशा तैयार है। आप किसी भी मदद या जरूरत के लिए राज्यों या हमारे सेंट्रल कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। कांग्रेस का सिपाही आपकी हरसंभव मदद करेगा। मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि कांग्रेस चाहे सरकार में हो या विपक्ष में, हम हर जगह इस लड़ाई में आपके साथ खड़े हैं। मुझे विश्वास है कि हम मजबूत मनोबल से  इस इस संकट से जल्द ही बाहर निकल जाएंगे।’

 


Discover more from VSP News

Subscribe to get the latest posts to your email.

Leave a Reply