दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने आज आखिरकार अपनी राजनीतिक पार्टी को लेकर ऐलान कर दिया है। सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि वे 31 दिसंबर को अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे और फिर अगले साल जनवरी में इसे लॉन्च करेंगे।
ஜனவரியில் கட்சித் துவக்கம்,
டிசம்பர் 31ல் தேதி அறிவிப்பு. #மாத்துவோம்_எல்லாத்தையும்_மாத்துவோம்#இப்போ_இல்லேன்னா_எப்பவும்_இல்ல ?? pic.twitter.com/9tqdnIJEml— Rajinikanth (@rajinikanth) December 3, 2020
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा है कि हम निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव जीतेंगे। हम एक ईमानदार, पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और आध्यात्मिक राजनीति करेंगे। एक आश्चर्य और चमत्कार निश्चित रूप से होगा।
आपको बता दें कि दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति में आने की चर्चा लंबे समय से थी। जिसका अब इंतजार खत्म हो गया है। वे जनवरी में अपनी पार्टी को लॉन्च कर देंगे। बता दें कि तमिलनाडु में साल 2021 में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। जिसको लेकर रजनीकांत ने कमर कस ली है। वह इस चुनाव में पूरे जोर शोर के साथ उतरेंगे।