NATIONAL POLITICAL

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में बड़ा बदलाव शिवराजसिंह चौहान ओर नितिन गडकरी को नहीं किया शामिल

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव किया गया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पार्टी के संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया है. गडकरी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी संसदीय बोर्ड से हटाया गया है. इन दोनों नेताओं को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति से भी बाहर कर दिया गया है.ये हैं नए संसदीय बोर्ड के सदस्य

  1. जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
  2. नरेंद्र मोदी
  3. राजनाथ सिंह
  4. अमित शाह
  5. बीएस येदियुरप्पा
  6. सर्बानंद सोनोवाल
  7. के लक्ष्मण
  8. इकबाल सिंह लालपुरा
  9. सुधा यादव
  10. सत्यनारायण जटिया
  11. बीएल संतोष (सचिव)

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति का भी ऐलान कर दिया गया है. इस समिति में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और ओम माथुर को जगह मिली है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस समिति में जगह नहीं मिली है।

केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य

  1. जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
  2. नरेंद्र मोदी
  3. राजनाथ सिंह
  4. अमित शाह
  5. बीएस येदियुरप्पा
  6. सर्बानंद सोनोवाल
  7. के लक्ष्मण
  8. इकबाल सिंह लालपुरा
  9. सुधा यादव
  10. सत्यनारायण जटिया
  11. भूपेंद्र यादव
  12. देवेंद्र फडणवीस
  13. श्री ओम माथुर
  14. बीएल संतोष (सचिव)
  15. वी श्रीनिवास (पदेन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *