उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा हेतु कोविड हेल्पलाइन नम्बर 1800-200-8701 शुरू
नई दिल्ली, 22 अप्रैल। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के घरों को सैनिटाइज करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाकर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्य कर रही हैं।
महापौर जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा हेतु कोविड हेल्पलाइन नम्बर 1800-200-8701 शुरू की हुई है। उन्होंने बताया कि इस कोविड हेल्पलाइन नम्बर पर नागरिक आइसोलेशन सेंटर, बायो मेडिकल वेस्ट उठाने के संबंध में, कोविड टेस्टिंग सेंटर, कोविड टीकाकरण केंद्र, कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेंटर, श्मशान घाट व कब्रिस्तान और सैनिटाइजेशन के बारे में जानकारी व शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। महापौर जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम करोना संक्रमण के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
महापौर ने नागरिकों से मास्क पहने, सामाजिक दूरी का पालन करने व बार-बार हाथ धोने और सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम कुछ सावधानियों से कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोक सकते हैं।
निगम के जन स्वास्थ्य कर्मी होम आईसोलेशन में रह रहें लोगों के घर को भी सेनेटाईज़ कर रहे हैं | pic.twitter.com/0mXhyR3ndW
— Jai Prakash (@JPBhaiBJP) April 22, 2021