मुंबई पुलिस ने बुधवार को अर्नब गोस्वामी को उनके ही निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की अरनब पर शारीरिक हमला किया और इसके बाद वो उन्हें अपने साथ जबरन पुलिस वैन में ले गई। गौर करने वाली बात है कि इस दौरान पुलिस पर किसी भी तरह का सम्मन, दस्तावेज या अदालत के कागजात नहीं थे।
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस के तकरीबन एक दर्जन से अधिक अधिकारी सुबह 6:30 बजे मुंबई के परेल में अर्नब के आवास पर पहुंचे और सभी प्रवेश और निकास मार्गों को ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के संपादक निरंजन नारायणस्वामी और संजय पाठक को भी अर्नब के निवास में प्रवेश करने से रोक दिया।
मुंबई पुलिस के एनकाउंटर-विशेषज्ञ एपीआई सचान वेज़ ने रिपब्लिक को पुष्टि की कि अर्नब गोस्वामी को एक ऐसे मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसका टीआरपी मामले से कोई लेना-देना नहीं है, जिसमें रिपब्लिक को फंसाने की कोशिश की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अब उन्हें रायगढ़ पुलिस स्टेशन ले जाया गया।