NATIONAL

Maharashtra के Mumbai, Pune, Malegaon, Aurangabad, Solapur में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिला है। अब प्रदेश की उद्धव ठाकरे सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हॉट स्पॉट इलाकों जैसे Mumbai, Pune, Malegaon, Aurangabad और Solapur में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भी उद्धव ठाकरे ने कहा था  कि प्रदेश के हॉट स्पॉट इलाकों में अभी लॉकडाउन में छूट नहीं दी जाना चाहिए। इसके बाद गुरुवार को भी प्रदेश के प्रमुख मंत्रियों और अधिकारियों की अहम बैठक हुई थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, Mumbai, Pune, Malegaon, Aurangabad और Solapur में 31 मई तक लॉकडाउन रहेगा। बाकी के हिस्से में भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत व्यवस्था रहेगी। केंद्र Lockdown 4.0 की नई गाइडलाइन एक दो दिन में बताई जा सकती है। पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि देश में लॉकडाउन 4.0 लागू होगा और  इसका रंग-रूप अलग होगा।

14-05-2020 की रात हुई बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ ही डिप्टी CM अजित पवार, जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, ग्रामिण विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट और पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण मौजूद थे।

महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 1,495 नए मामले और 54 मौतें

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 75 हजार को पार पाहुच गई है।136 लोगों की म्रत्यु  के साथ बुधवार को करीब 3800 नए मामले सामने आए है। महाराष्ट्र में 1 दिन में रिकॉर्ड 1495 नए मामले और 54 लोगों की मौत हुई। देश कुल संक्रमितों में महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और दिल्ली में ही 67 फीसदी से ज्यादा यानी 52000 से ज्यादा संक्रमित हैं। तमाम पाबंदियों, इंतजामों और जांच-पड़ताल के बावजूद इन राज्यों में संक्रमण पर रोक नहीं लग रही है। यही कारण है कि रेड जोन वाले इलाकों में लॉकडाउन बढ़ाने की कवायक की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *