गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का बुधवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मी सिन्हा बीजेपी की वरिष्ठ नेता के साथ विख्यात हिंदी लेखिका थीं।
गोवा की पूर्व राज्यपाल, साहित्यकार और बीजेपी नेता मृदुला सिन्हा का बुधवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अगस्त 2014 से अक्टूबर 2019 तक गोवा की राज्यपाल रही थीं। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मीं सिन्हा विख्यात हिंदी लेखिका थी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम दिग्गजों ने शोक जताया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सिन्हा के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘लोकसेवा को लेकर अपने प्रयासों के खातिर श्रीमती मृदुला सिन्हा याद की जाएंगी। वह एक कुशल लेखक भी थीं और साहित्य के साथ-साथ संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’
Smt. Mridula Sinha Ji will be remembered for her efforts towards public service. She was also a proficient writer, making extensive contributions to the world of literature as well as culture. Anguished by her demise. Condolences to her family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/EmYWcFEb5g
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2020
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सिन्हा के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, गोवा की पूर्व राज्यपाल, भूतपूर्व राज्य-सभा सदस्य, प्रख्यात लेखिका श्रीमती मृदुला सिन्हा जी का असामयिक निधन साहित्य और सांस्कृतिक जगत की अपूरणीय क्षति है। दिवंगत पुण्यात्मा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि और शोकसंतप्त परिजनों के हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति!
Deeply saddened to learn about the passing away of Smt. Mridula Sinha, former Governor of Goa. She was an accomplished writer and a distinguished administrator. Her death is a huge loss to literary world. My heartfelt condolences to the bereaved family members. Om Shanti! pic.twitter.com/PI7DpKFllZ
— Vice President of India (@VPSecretariat) November 18, 2020
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने भी सिन्हा के निधन पर शोक जताया है। ट्वीट मे उन्होंने लिखा, ‘गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ॐ शान्ति’
गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति
— Amit Shah (@AmitShah) November 18, 2020
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मृदुला सिन्हा के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति करार दिया है।
गोवा की पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात साहित्यकार एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मृदुला सिन्हा जी के निधन से मन व्यथित है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) November 18, 2020
मृदुला सिन्हा का जन्म 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था। वह बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रह चुकी थीं।