देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन-4 में ज्यादातर अधिकार राज्यों को दिए गए हैं। केंद्रीय सूची में आने वाले विषयों पर केंद्र सरकार अलग से विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगी।
- लॉकडाउन 4.0: चिकित्सा में सहयोग करने वाले होटल के अलावा सभी होटल और रेस्तरां बंद रहेंगे। हालांकि होम डिलिवरी की सुविधा दी जा सकती है।
- लॉकडाउन 4.0 में भी मेट्रो और रेल सेवा बंद रहेगी। सामान्य हवाई सेवा भी नहीं संचालित होगी। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग भी बंद रहेंगी।
- सरकार ने देशभर में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया है। सरकार ने कहा है कि जल्द नए नियम जारी किए जाएंगे। इनमें आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए छूट शामिल होगी।
- तमिलनाडु सरकार ने भी कोरोना वायरस लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया।
- कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया।
- शॉपिंग मॉल्स में कुछ दुकानों, रेस्तराओं को खोलने की इजाजत दी जा सकती है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन जरूरी होगा।
देखिये ऑर्डर