NATIONAL

भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के दिल्ली आगमन पर किया भव्य स्वागत #DroupadiMurmu #DraupadiMurmu

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा के सांसद, विधायक एवं अन्य पदाधिकारीगण द्वारा आज दिल्ली एयरपोर्ट पर एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का दिल्ली आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं ने फूलों का गुलदस्ता दिया और सॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, जी किशन रेड्डी एवं श्रीमती मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुग, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख संजय मयूख, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद मनोज तिवारी एवं रमेश बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल, अनुसूचित जनजाति प्रदेश प्रभारी श्री मोहन लाल गिहारा एवं प्रदेश प्रवक्ता खेमचंद शर्मा सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।  


Image

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गरीबी और कठिनाइयों से पूर्ण श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का जीवन समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है। उम्मीद ही नहीं मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में श्रीमती मुर्मू हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति साबित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों को जो राजनीतिक पहचान देने का काम किया है, उसका एक उदाहरण श्रीमती मुर्मू हैं। इससे पहले भी नरेन्द्र मोदी ने दलित समाज से आने वाले रामनाथ कोविंद को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाकर दलितों को राजनीति के मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया था।

Image

आदेश गुप्ता ने कहा कि आज़ादी के 75 सालों के इतिहास में गरीब, पिछड़े, दलित समाज को हमेशा दबाकर रखा गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद पिछड़े और दलित वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया गया। आज हर समाज का व्यक्ति देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है क्योंकि मोदी सरकार ने सबको समान अधिकार प्रदान करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

Leave a Reply