भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा रविवार को नोएडा पहुँची। इस दौरान जन विश्वास यात्रा के रथ पर मंत्री अशोक कटारिया, सुरेश राणा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद सतीश गौतम, सत्यपाल सिंह, डॉक्टर महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिसमें कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों के साथ हज़ारों लोग ने हिस्सा लिया ।
जन विश्वास यात्रा की शुरुआत सेक्टर 55 रेडिसन के सामने से हुआ जहाँ नॉएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने नारियल तोड़ कर किया। नॉएडा के विभिन्न स्थानों पर यात्रा का ज़ोरदार स्वागत हुआ और युवा, महिला, अनुसूचित, पिछड़ा वर्ग मोर्चे सहित सभी मोर्चों और मण्डल के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग तरीक़े से यात्रा का भव्य स्वागत किया।
जन विश्वास यात्रा में युवा, किसान, महिलाएं और नोएडा के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जन विश्वास यात्रा नोएडा में कुलेसरा पर समाप्त हुई जहाँ से फिर यात्रा ग्रेटर नॉएडा के लिए आगे प्रस्थान की।
नोएडा ज़िले से अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रभारी बसंत त्यागी, अशोक मोंगा, महामंत्री चांदीराम, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, रवि यादव, प्रमोद बहल, चमन अवाना, यधवीर चौहान, योगेन्द्र चौधरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, महिला मोर्चा की शारदा चतुर्वेदी, किसान मोर्चा से ओम् वीर अवाना, युवा मोर्चा से राम निवास यादव, राज कुमार झा, मनोज चौहान, आचार्य शिवानंद, मंडल से लोकेश कश्यप, अशोक मिश्रा, पंकज झा, बबलू यादव, कल्लू सिंह, मांगेराम, हरीयोम जाटव, अहसान खान, गौतम शर्मा, भगत भाटी अर्पित, मोहित, सूरज, अशोक आदि लोग यात्रा के दौरान उपस्थित रहे ।
इसके पश्चात जन विश्वास यात्रा कासना पहुँची। कासना पहुँचने पर कार्यकर्ता व उपस्थित लोगों ने यात्रा का फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल माला की बारिश करके हजारों युवाओं और बुजुर्गों ने प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के साथ-साथ भारत माता की जय के ज़ोरदार नारे लगायें।
डा. महेश शर्मा ने कहा कि ़इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को करके जनता ने यह दिखा दिया है कि 2022 के चुनाव में योगी के नेतृत्व में यूपी मे भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।
जनता द्वारा जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत इस बात का प्रमाण हैं कि जो कार्य मोदी जी और योगी जी ने किए हैं वह 70 सालों में किसी सरकार ने नहीं किए थे। प्रदेश में आज विकास ही विकास हो रहा है। प्रदेश में क़ानून का राज कायम हुआ है। अब योगी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में अपराध गुंडागर्दी की कोई जगह नहीं है।