Delhi POLITICAL

दिल्ली बंद करवाने में फेल होने पर अरविंद केजरीवाल हाउस अरेस्ट किए जाने का नाटक कर रहे हैं

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील के बाद भी दिल्ली में भारत बंद बेअसर है इसलिए वह नजरबंद किए जाने का ढोंग कर रहे हैं और धरने पर बैठे निगम के नेताओं को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल अपनी विफलता छुपाने के लिए  झूठ बोल रहे हैं, वह नजरबंद नहीं हैं बल्कि दिल्ली बंद करवाने में फेल होने पर नजरें चुरा रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी का बयान दिखाया गया जिसमें वह साफ कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को किसी भी रूप में हिरासत में नहीं लिया गया है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बड़े ही जोर शोर से दिल्ली बंद करवाने का दावा किया लेकिन असफल रहने पर हाउस अरेस्ट किए जाने का नया शगूफा छेड़ा, लेकिन उनका झूठ पकड़ा गया और अब सब के सवालों से बचने के लिए नए-नए तिकड़म लगा रहे हैं। दिल्ली के व्यापारियों और लोगों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के दिल्ली बंद के आह्वान को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली के लोगों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय दिल्ली में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं।

सांसद परवेश साहिब सिंह के ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को आड़े हतो लेते हुआ लिखा की

शानदार प्रदर्शन! ऑस्कर स्तर द्वारा अभिनय किया है अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी टीम ने।

 

दिल्ली के CM कल दोपहर से खुद को हाउस अरेस्ट में रखे जाने का दावा कर रहे हैं जबकि वास्तविकता मे वह खुद अपनी मर्जी से आज सुबह से घर से नहीं निकल रहे। सच यह है की कल रात भी ArvindKejriwal पश्चिम विहार के रेडिसन ब्ल्यू होटल में एक समारोह में सम्मिलित हुऐ थे तो #HouseArrest कैसा ?

 

Leave a Reply