NATIONAL RELIGIOUS

कोरोना काल की विषम परिस्थतियो में सभी समय का सदुपयोग करे आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने कहा कोरोना काल की विषम परिस्थतियो में समय का पुरा सदुपयोग करने, सात्विक व संयमित जीवन यापन करने की बात कही।

आचार्य श्री ने कहा हमे योग्य औषधि का उपयोग करना चाहिए। अपने समय को गवाना नही चाहिए। अन्य देशो की अपेक्षा भारत की स्थिति अच्छी है।

वही युवाओ के आत्महत्या की प्रवृत्ति पर गुरुवर ने कहा हम अपनी संस्क्रति से दूर हो गए है। अपना काम नही कर पा रहे है। इसीलिए ऐसी प्रवृत्ति बढ़ने लगी है। इसीलिए हमें भारतीय संस्क्रति के अनुसार ही कार्य करते रहना चाहिए। आजकल के युवा प्रायः उद्यम से डरते है और मुफ्त मे कार्य हो जाए ऐसा सोचने लगे है। इसी के साथ आचार्य श्री ने गाय को और अधिक सम्मान देते हुए भारत का प्रतीक बनाने व भारतीय संस्कृति को अपनाने,पाश्चात्य परम्परा को त्यागने की बात भी कही।

जीवन उद्धार के लिए धन के पीछे नहीं सन्त के पीछे रहे आचार्य श्री

इंदौर से नेमावर की और विहार करते हुए आचार्य श्री की आहारचर्या बेड़ामऊ मे हुई। यहाँ उन्होंने उद्बोधन में कहा धन के पीछे नही सन्त के पीछे रहो तो मानव जीवन का उद्धार का संभव है। आज का मनुष्य धन के लालच मे उसके पीछे पीछे दौड़ता है और यह देखता ही नही है कि धर्म और सन्त कहा छूट गए।

Leave a Reply