भाजपा नॉएडा ने आज हर घर तिरंगा अभियान को ले कर नॉएडा के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकली जिसमें सभी मंडल के कार्यकर्ताओं और साधारण जन ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।
महाराणा प्रताप मंडल में मुख्य अथिति के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री और नॉएडा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा रहे और ये यात्रा चोड़ा मोड़ सेक्टर 22 और गिजोड़ सेक्टर 53 से हो कर गुजरी।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में मुख्य अथिति के रूप में राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर और अध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे और ये यात्रा आम्रपाली सेक्टर 120, प्रतीक फ़ेडोरा से हो कर गुजरी।
सरस्वती शिशु मंडल में मुख्य अथिति के रूप में नॉएडा विधायक श्री पंकज सिंह रहे और ये यात्रा झुंडपुरा सेक्टर 11 से हो कर गुजरी।
शहीद भगत सिंह मंडल में मुख्य अथिति के रूप में ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी रहे और ये यात्रा नगला फ़ेस 2 और गेजा सेक्टर 93 से हो कर गुजरी।
अटल बिहारी वाजपाई मंडल में मुख्य अथिति के रूप में श्री नवाब सिंह नगर रहे और ये यात्रा सेक्टर 39, 40 41 से हो कर गुजरी।
प. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में मुख्य अथिति के रूप में महिला उपध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह रही और ये यात्रा इंदिरा मार्केट सेक्टर 27 और सेक्टर 18 से हो कर गुजरी।
कृष्णा नगर मंडल में मुख्य अथिति के रूप में महानगर अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता रहे और ये यात्रा तिगड़ी गेट और सेक्टर 63 से हो कर गुजरी।
सैनिक विहार मंडल में मुख्य अथिति के रूप में कैप्टन विकास गुप्ता रहे और ये यात्रा सेक्टर सदरपुर और छलेरा से हो कर गुजरी।
सभी प्रदेश, क्षेत्र और ज़िला पदाधिकारी अपने मंडलों में हाई ही तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए और भारत के आज़ादी के गौरवपूर्ण 75 वर्ष पूर्ण होने की ख़ुशी मनायी। इस मौक़े पर महामंत्री चंदगिराम यादव, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, गिरिजा सिंह, मंडल अध्यक्ष कल्लू सिंह, अशोक मिश्रा, सूरज पाल राणा, लोकेश कश्यक्ष, बबलू यादव, पंकज झा, गोपल गौर, मदन झा, सूरज मास्टर, अनुज शर्मा, दिनेश कृष्ण, महेंद्र कटारिया, अनिल गुप्ता, मुक्तानंद प्रधान, राम दास, प्रमोद शर्मा, दिन बंधु, विपिन झा, राहुल शर्मा, सुनील बहल, सुनीता शर्मा, जितेंद्र तोमर, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।