गृह मंत्रालय (MHA) ने कोविड-19 के मद्देनजर लगाई गई VISA और यात्रा पाबंदियों में ढील देते हुए विदेश में फंसे कुछ श्रेणियों के OCI Cardholders (भारत के प्रवासी नागरिक) को भारत वापस आने की अनुमति दे दी है।
विदेश में फंसे निम्नलिखित श्रेणियों के OCI Cardholders को भारत आने की अनुमति दी गई है:
ऐसे छोटे बच्चे, जिनका जन्म विदेश में भारतीय नागरिकों के यहां हुआ है और जो ओसीआई कार्ड धारक हैं।
ऐसे ओसीआई कार्डधारक जो परिवार में मृत्यु जैसी आपात स्थितियों के कारण भारत आना चाहते हैं।
ऐसे जोड़े जिनमें से एक यानी पति या पत्नी ओसीआई कार्डधारक है एवं दूसरा भारतीय नागरिक है और उनका भारत में एक स्थायी निवास है।
विश्वविद्यालयों के ऐसे विद्यार्थी जो ओसीआई कार्डधारक हैं (कानूनी रूप से नाबालिग नहीं हैं), लेकिन जिनके माता-पिता भारत में रहने वाले भारतीय नागरिक हैं।
गृह मंत्रालय द्वारा इससे पहले 07.05.2020 को लगाई गई यात्रा संबंधी पाबंदियां विदेश में फंसे उपर्युक्त श्रेणियों के ओसीआई कार्डधारकों को स्वदेश वापस लाने के लिए तैनात या निर्दिष्ट किए गए किसी भी विमान, जहाज, ट्रेन या किसी अन्य वाहन पर लागू नहीं होंगी। गृह मंत्रालय द्वारा 07.05.2020 को निर्दिष्ट किए गए अन्य सभी नियम-शर्तें आगे भी लागू रहेंगे।
VSPNews Telegram , Youtube, Facebook और Twitterपर भी उपलब्ध है। आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
मकर संक्रान्ति से प्रारंभ हुए 44 दिवासीय अभियान में जुटे देशभर के करोड़ों रामभक्त नई दिल्ली, 26 फरवरी, 2021। अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए दुनिया का सबसे बड़ा फंड कलेक्शन अभियान इस संत रविदास जयंती यानी शनिवार (27.02.210) को पूर्ण हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद बंसल […]
VSPNews Telegram , Youtube, Facebook और Twitterपर भी उपलब्ध है। आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द जी ने निर्देश दिया है कि केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उनके मौजूदा विभागों के अलावा उपभोक्ता मामले(Ministry of Consumer Affairs), खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय(Food and Public Distribution) का प्रभार भी सौंप दिया जाए। ये मंत्रालय रामवियल्स पासवान के निधन के बाद खाली हो गए […]
VSPNews Telegram , Youtube, Facebook और Twitterपर भी उपलब्ध है। आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने कहा कोरोना काल की विषम परिस्थतियो में समय का पुरा सदुपयोग करने, सात्विक व संयमित जीवन यापन करने की बात कही। आचार्य श्री ने कहा हमे योग्य औषधि का उपयोग करना चाहिए। अपने समय को गवाना नही चाहिए। अन्य देशो की अपेक्षा भारत की स्थिति अच्छी है। वही युवाओ […]
VSPNews Telegram , Youtube, Facebook और Twitterपर भी उपलब्ध है। आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।