राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा एवं लोकसभा के बजट सत्र का रविवार को सत्रावसान कर दिया है। राज्यसभा द्वारा दी गयी जानकारी में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने रविवार को संसद के उच्च सदन के सत्रावसान से संबंधित प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिये है। कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते हुए प्रकोप के चलते राज्यसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से पहले गत 23 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थागित कर दी गयी थी। लोकसभा की कार्यवाही भी उसी दिन स्थगित की गई थी। संसद का बजट सत्र निर्धारित समय के अनुसार तीन अप्रैल को स्थगित किया जाना था।
बही लोकसभा सचिवालय ने कल देर रात बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 17वीं लोकसभा के 31 जनवरी को शुरू हुए तीसरे सत्र का रविवार को सत्रावसान कर दिया है। इस सत्र में कुल 23 बैठकें हुईं। कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ के मद्देनज़र 23 मार्च को बिना चर्चा के वित्त विधेयक पारित करा कर तय कार्यक्रम से पहले ही सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार सदन की बैठक 03 अप्रैल तक होनी थी।
VSPNews Telegram , Youtube, Facebook और Twitterपर भी उपलब्ध है। आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 15 अक्टूबर से स्कूलों को फिर से संचालित करने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद दिया। “गृह मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से स्कूलों को क्रमबद्ध तरीके से खोलने की अनुमति दी है। मैं स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति […]
VSPNews Telegram , Youtube, Facebook और Twitterपर भी उपलब्ध है। आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
कोरोना वाइरस के प्रकोप से बचाने के लिए रेल मंत्रालय ने सभी यात्री ट्रेन सेवाओ को lock down ले दौरान रोक दी है। कोरोना वाइरस फैलने से रोकने के लिए सभी यात्री ट्रेनों और सभी यात्री टिकटों को 14 अप्रैल 2020 तक रद्द करने के मद्देनजर, भारतीय रेलवे ने 21 मार्च से 14 अप्रैल 2020 तक […]
VSPNews Telegram , Youtube, Facebook और Twitterपर भी उपलब्ध है। आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
मानसून के 1 जून को केरल में तिरुवनंतपुरम पहुंचने की उम्मीद है COVID-19 Pandemic के दौरान देशवासियों खास कर की किसानो के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद की घोषणा की।आईएमडी (India Meteorological Department) ने मानसून के लिए अपने प्रथम चरण […]
VSPNews Telegram , Youtube, Facebook और Twitterपर भी उपलब्ध है। आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।