ENTERTAINMENT NATIONAL POLITICAL

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के प्रमुख  बने भाजपा के पूर्व संसद परेश रावल

भाजपा के पूर्व सांसद और बॉलीवुड में मशहूर अभिनेता परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा का प्रमुख बनाया गया। इस बात की जानकारी गुरुवार को संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रख्यात कलाकार परेश रावल को महामहिम द्वारा एनएसडी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी प्रतिभा का लाभ देश के कलाकारों एवं छात्रों को मिलेगा। हार्दिक शुभकामनाएं।’
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 65 वर्षीय परेश रावल को एनएसडी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आपको बता दे की एनएसडी के अध्यक्ष का पद 2017 से खाली था। पद्मश्री से सम्मानित परेश रावल कई हिट फिल्मो के साथ साथ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई अन्य कई अवार्ड के भी विजेता है।

परेश रावल ने अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कहा, यह चुनौतीपूर्ण लेकिन मजेदार होगा। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा क्योंकि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसे मैं अच्छी तरह जानता हूं। वहीं नितिन त्रिपाठी (संस्कृति मंत्रालय के मीडिया सलाहकार) ने कहा कि परेश रावल को चार साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply