समय रहते ध्यान देते मुख्यमंत्री तो नहीं होता पलायन – अशोक गोयल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की झूठ की दुकान की पोल खुल चुकी है- अशोक गोयल
कोरोना महामारी के चलते जारी लाॅक डाउन-3 के दौरान दिल्ली में किराये पर रहने वाले बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तप्रदेश, उत्तराखंड,हरियाणा आदि प्रदेशों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है जिसके चलते मजदूर लोग पलायन को मजबूर हुए हैं। इन समस्याओं को देखते हुए दिल्ली भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा ने शनिवार को दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री समय रहते इन प्रवासी मजदूरों पर ध्यान देते तो ऐसे हालात ही नहीं बनते। समय पर भोजन,राशन न मिलने और किराया चुकाने आदि समस्याओं को देखते हुए पिछले कुछ दिनों से पैदल, साईकिल व चोरी छुपे अपने प्रदेशों की तरफ जा रहे हैं।
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता गोयल ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बिजली फ्री, पानी फ्री , बस यात्रा फ्री की बात करते है और कहते कि 10 लाख लोगों को दिन में और रात में दोनों समय खाना मुफ्त दिया जा रहा है और 2 करोड़ लोगो की दिल्ली में 70 लाख लोगों को राशन मुफ्त दिया जा रहा है। लेकिन इन सब के बावजूद भी एक तरफ बेबस, असहाय मजदूर दिल्ली से पैदल पलायन को मजबूर क्यों हैं।
जबकि दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झूठ से भरे आत्मविश्वास के साथ दिल्ली तैयार है के नारे के साथ गरीब मजदूरों को चिड़ा रहे है।
दिल्ली में चुनाव के बाद पूर्वांचली से माइग्रेंट मजदूर का सफर।
बिजली,पानी,बस यात्रा फ्री!
10 लाख लोगो खाना फ्री।
70 लाख लोगों को राशन फ्री।
एक तरफ बेबस मजदूर दिल्ली से पैदल पलायन को मजबूर।
दूसरी तरफ झूठ से भरे आत्मविश्वास के साथ, दिल्ली तैयार है के साथ,मालिक @ArvindKejriwal
— Ashok Goel (@AshokGoelBJP) May 16, 2020
गोयल ने कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की झूठ की दुकान की पोल खुल चुकी है। अगर समय रहते वो मजदूरों को राशन और खाना दे देते तो आज मजदूर पलायन को मजबूर नही होता। श्री गोयल ने कहा मुख्यमंत्री हर मोर्चे पर विफल रहे है उनको दिल्ली के मजदुरो से माफी मांगनी चाहिये।