Others

दिल्ली भाजपा केजरीवाल सरकार को दिल्ली के लोगों को कष्ट नहीं पहुंचाने देगी-आदेश गुप्ता

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लक्ष्मी नगर में ऑटो चालकों के बीच राशन किट वितरित किया

नई दिल्ली, 18 जुलाई। राशन किट वितरण करने हेतु लक्ष्मी नगर के पूर्वी दिल्ली नगर निगम प्राइमरी स्कूल के पास आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज ऑटो चालकों के बीच राशन किट का वितरण किया। कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनमोल राणा ने किया था। इस अवसर पर विधायक अभय वर्मा, जिला अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  सुनील यादव, प्रदेश सह-प्रभारी महिला मोर्चा श्रीमती आशा सिंह, निगम पार्षद संतोष पाल,श्याम सुन्दर अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती छवि कला, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अरोड़ा, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर आदेश गुप्ता ने कहा कि पहले लॉकडाउन की अवधि में और अब अनलॉक में भी दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता निरंतर दिल्ली के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं और हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। फूड पैकेट्स वितरण करने का काम हो या राशन वितरण का, दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व निष्ठा और कटिबद्धता के साथ दिल्ली के गरीबों से सहारा देने का काम किया है और आगे भी यह सेवा कार्य जारी है। भाजपा कार्यकर्ता सैनिटाइजर, मास्क और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़े के पैकेट्स व काढ़ा बनाने की विधि का पत्रक भी वितरण कर रहे हैं, साथ ही दो गज दूरी और जनता के नाम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संदेश का पत्रक भी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

गुप्ता ने कहा कि एक ओर क्रेडिट लेने को तैयार दिल्ली सरकार है जो इस संकट के समय में भी लोगों पर किसी न किसी तरीके से आर्थिक बोझ डालने का काम रही है, वहीं दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार है जो दिल्ली के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है और इस संकट से उबरने के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवा रही है। अब तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दिल्ली के गरीब व जरूरतमंद लोगों को नवंबर तक मुफ्त राशन का लाभ मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे मुफ्त राशन हो या बिजली कनेक्शन को जोड़ने का काम है, भाजपा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली के लोगों को हर प्रकार की सहायता मिले। दिल्ली भाजपा केजरीवाल सरकार को दिल्ली के लोगों को कष्ट नहीं पहुंचाने देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *